Connect with us

देहरादून

ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर में बस परिचालक और देहरादून में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में रविवार को सड़क किनारे शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया युवक की ईंट मारकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
वहीं, ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर में एक बस परिचालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतक के सिर पर घाव हैं। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। शव मिलने की खबर की हड़कंप मच गया। वहीं, घटनास्थल पर भारी भीड़ भी जुट गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक परिचालक भरत सिंह भंडारी उर्फ गारू पुत्र दीप सिंह भंडारी ,ग्राम भेनटला, टिहरी गढ़वाल का रहने वाला था। मृतक परिचालक बस मालिक का पार्टनर भी था। कोतवाल आरएस  खोलिया का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

Select Language

Advertisement