Report by : कालू वर्मा
Published at :
श्राद्ध पक्ष में पितरों के तर्पण करने के लिए हरिद्वार में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार। श्राद्ध पक्ष में नारायणीशिला में तर्पण करने वाले श्रदालुओ की भीड़ उमड़ने लगी है। गंगा स्नान करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाहर से पहुंचे। इस कारण बाजारों में भीड़ है। अपर रोड पर ई रिकशा के कारण जाम लगा रहा है।
इस साल पूर्णिमा के साथ ही श्राद्ध पक्ष की भी शुरुआत हुई, इसलिए गंगा स्नान करने के अलावा हजारों श्रद्धालु पितरों का पिंडदान करने पहुंचे। हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, कुशाव्रर्त घाट, मालवीय घाट और शिव घाटों पर विधि-विधान से स्नान के बाद पिंडदान हुए। नाई घाट पर संस्कार करवाने वालों की काफी भीड़ रही। वहीं, स्नान करने के बाद अधिकतर श्रद्धालु संध्याकालीन गंगा आरती में शामिल हुए। आरती शुरू होने से पहले ही मालवीय घाट का प्लेटफार्म श्रद्धालुओं से भर गया। बैठने की लिए जगह नहीं मिलने पर श्रद्धालु गंगा घाट की सीढ़ियों पर बैठ गए। आरती खत्म होते ही श्रद्धालुओं का रेला निकला तो सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं, स्नान के दौरान यातायात पुलिस ने किसी भी तरह का डायवर्जन प्लान लागू नहीं किया था। अन्य दिनों की अपेक्षा पूर्णिमा के दिन हरिद्वार में खासी भीड़ नजर आई। सुबह सात बजे के बाद भीड़ बढ़नी शुरू हुई। दिनभर लोगों का आवागमन जारी रहा। जो शाम को गंगा आरती तक जारी रही। वैसे तो जीरो जोन में कुछ ही ई रिक्शाओं को चलने की अनुमति दी गई है, लेकिन पूर्णिमा के दिन ई रिक्शा अधिक संख्या में जीरो जोन में पहुंच गई, भीड़ भी अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा थी। जिस कारण अपर रोड के मनसा देवी मार्ग के पास लंबा जाम लगा रहा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›