Report by : CWN Desk
Published at :
घास काटते समय पत्थर की चपेट में आई महिला सरपंच, दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। बेतालघाट निवासी मनोज बेलवाल पुत्र स्व. ईश्वरी दत्त बेलवाल, जो सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में एम्बुलेंस चालक के पद पर कार्यरत थे, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। उनका शव हल्द्वानी बस अड्डे पर बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत को लगभग दो से तीन दिन हो चुके होंगे। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
इस घटना की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव घोड़ियां हल्सो (बेतालघाट) पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े होने के कारण क्षेत्र में मनोज बेलवाल का विशेष सम्मान था। उनकी अचानक हुई मौत ने परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›