Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में गौला नदी में दोस्त के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के अंतर्गत घट्टूघाट में एक रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में चार वर्षीय बालक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। बालक के स्वजन की ओर से पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी गई है। जिसमें उन्होंने रिसॉर्ट के संचालक पर लापरवाही बरतने तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, बीते रविवार को प्रियांश निवासी ग्राम रटवाई, थाना रटवाई, जिला झालावांड, राजस्थान अपने परिवार के साथ घुमने ऋषिकेश आये थे। सोमवार को वह परिवार सहित थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के घट्टूघाट स्थित रिसॉर्ट क्रीक में रुके थे। रात करीब 08.30 बजे जब रिसॉर्ट से जाने के लिए तैयार हुए तो उनका बच्चा अदवय उनके पास नही था।
रिसॉर्ट में चारों तरफ अंधेरा व झाड़ियां होने के कारण काफी देर ढूंढने के पश्चात अदवय स्विमिंग पूल में बेहोशी की हालत में मिला। जिसे तुरंत रेस्क्यू कर उपचार हेतु एम्स अस्पताल ले जाया गया। एम्स अस्पताल में डाक्टरों ने अदवय को मृत घोषित कर दिया गया। बालक के स्वजन का आरोप है कि रिसॉर्ट में स्विमिंग पूल पर कोई सुरक्षा गार्ड व लाईफ गार्ड नही था, ना ही प्रकाश की उचित व्यवस्था थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›