Connect with us

उधमसिंह नगर

खटीमा में सांप के डसने से बच्ची की मौत, मासूम की मौत से परिवार में कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। सांप के डसने से एक बच्ची की जान चली गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मझोला निवासी जसवीर सिंह की छह साल की बेटी मनकीरत कौर शनिवार रात मां पवनदीप कौर, छोटी बहन हरकीरत कौर और छोटे भाई करमजोत सिंह के साथ सोई थी। इसी दौरान सांप ने मनकीरत को डस लिया।
सिडकुल सितारगंज में काम करने वाले मनकीरत के पिता जसवीर रात को घर पहुंचे तो उन्होंने कमरे से सांप को निकलते देखा। कुछ देर बाद मनकीरत की तबीयत बिगडने लगी तो उन्हें सांप के डसने का आभास हुआ। अफरातफरी के बीच परिजन बच्ची को पोलीगंज अस्पताल ले गए। मासूम की हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement