Connect with us

उधमसिंह नगर

शक्तिफार्म में घर के आंगन में बल्ब लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। शक्तिफार्म इलाके में घर के आंगन में बल्ब लगाते समय करंट लगने से युवक बेहोश हो गया। परिजन आनन फानन उसे सितारगंज के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बैकुंठपुर गांव निवासी मुकुंद मंडल (30 वर्ष) पुत्र अमल मंडल की दादी का 10 दिन पूर्व देहांत हो गया था। मंगलवार को घर में दशा कर्मकांड था। घर में रिश्तेदार भी आए हुए थे। शाम के समय अंधेरा होने पर मुकुंद घर के अंदर से तार लेकर आंगन में बल्ब लगाने लगा।
इस दौरान करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर सितारगंज के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मुकुंद दर्जी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो साल पहले ही उसका विवाह टांडा (पीलीभीत) निवासी प्रीति से हुआ था। उसकी एक वर्ष की बेटी मायरा है। दस दिन के भीतर परिवार के दो सदस्यों को खोने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement