हरिद्वार

आदिपुरुष फिल्म का डायलॉग बदलना मंजूर नहीं, प्रसारण पर लगाई जाय रोक

हरिद्वार के संत समाज में आक्रोश, फिल्म के जरिए सनातन पर प्रहार का आरोप

हरिद्वार। आदिपुरुष फिल्म को लेकर हरिद्वार के संत समाज में आक्रोश है। उनके द्वारा फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई है। उन्‍होंने फिल्म सेंसर बोर्ड पर कार्रवाई की मांग भी की है। कहा कि अब डायलॉग बदलकर फिल्म को प्रस्तुत किया जाएगा, वह भी गलत है। ‌
संतों का कहना है कि पिछले काफी समय से फिल्मों के जरिए सनातन पर प्रहार किया जा रहा है और हमारी धार्मिक विरासत को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि फिल्म में भगवान राम और हनुमान के साथ-साथ माता सीता के चरित्र को भी गलत तरह से प्रस्तुत किया गया है। यहां तक कि फिल्म के डायलॉग भी असभ्य भाषा में प्रस्तुत किए गए हैं जो कि भगवान राम-सीता और हनुमान के चरित्र से बिल्कुल भी मेल नहीं खाते।
महामंडलेश्वर प्रबोध आनंद गिरि ने आरोप लगाया कि इन्हें देखकर प्रतीत होता है कि फिल्म के जरिए रामायण के साथ-साथ भगवान राम, सीता और हनुमान के चरित्र को ठेस पहुंचाने की नियत प्रस्तुत की गई है। कहा की फिल्म सेंसर बोर्ड इस तरह की फिल्मों को तो तत्काल पास कर देता है जबकि अन्य धर्म की फिल्म पर उसका आचरण कुछ और ही होता है।
आरोप लगाया कि इससे पता चलता है कि फिल्म सेंसर बोर्ड में भी सनातन विरोधी मानसिकता के लोग भरे हुए हैं जो कि हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ‌उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म पर रोक के अलावा और कोई बात नहीं होगी। कहा जा रहा है कि डायलॉग बदलकर फिल्म को प्रस्तुत किया जाएगा, वह भी गलत है। ‌

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी