Connect with us

हल्द्वानी

बरेली से पहाड़ के लिए स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक पकड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्यवाही, स्मैक की लाखों कीमत
हल्द्वानी
। काठगोदाम पुलिस और एसओजी ने हल्द्वानी और पहाड़ों पर नशे की खेप सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। बरेली के तस्कर को पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ पकड़ा है।
पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल बनाने हेतु मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध अपने अपने थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध तस्करी करने।वालों की धरपकड़ करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है। हरबन्स सिंह, एस०पी०सिटी हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम राजवीर नेगी प्रभारी एसओजी नैनीताल के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.02.2023 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान 01 स्मैक तस्कर से 138 ग्राम स्मैक के बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही उ.नि. फिरोज आलम कॉन्स्टेबल करतार सिंह कांस्टेबल कुंदन कठायतर कांस्टेबल अशीक रावत के द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम व धरपकड़ अभियान के तहत अभियुक्त सुरेश मौर्य पुत्र राम मोर्य निवासी 258 अशोक नगर पो० मणिनाथ थाना सुभाष नगर जिला बरेली 3000 को वेलवाल कम्पलेक्स काठगोदाम से 138 ग्राम स्मैक को मोटरसाइकिल में तस्करी करते हुये नैनीताल हल्द्वानी मुख्य मार्ग स्थिति बेलवाल कॉम्प्लैक्स के पास काठगोदाम से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम पर मुकदमा एफआईआर नं० 14/2023 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया पूछताछ अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह 30 का रहने वाला जो अक्सर भारी मात्रा में स्मैक बरेली से लेकर हल्द्वानी य आस पास के पहाड़ी क्षेत्रों में सप्लाई करता है। अभियुक्त के साथ स्मैक तस्करी में सम्मलित अन्य साथियों को भी तस्दीक किया जा रहा है।घटनास्थल- नैनीताल हल्द्वानी मुख्य मार्ग स्थिति बेलवाल कॉम्प्लेक्स के पास काठगोदाम अपराधिक इतिहास अभियुक्त के अपराधिक इतिहास के बारे में अन्य थानों जनपदों से जानकारी प्राप्त की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त

यह भी पढ़ें 👉  108 क्विंटल पर वाहनों की निकासी कराई जाए

1- अभियुक्त सुरेश मौर्य पुत्र राम मौर्य निवासी अशोक नगर पो० मणिनाथ थाना सुभाष नगर जिला बरेली 30प्र0

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement