Connect with us

हरिद्वार

हर हर गंगे..बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, आप भी देखिए..

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्नान मुहूर्त सुबह चार बजकर 12 मिनट से शाम चार बजकर 55 मिनट तक रहेगा

हरिद्वार। वैसाख शुक्ल पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर तड़के चार बजे से ही स्‍नान शुरू हो गया है। लोग गंगा स्नान व पूजा-पाठ कर शांति की कामना कर रहे हैं। स्नान का शुभ मूहुर्त सुबह चार बजकर 12 मिनट से शुरू हो गया है।

मान्यता है कि इस दिन गंगा घाटों में स्नान का विशेष महत्व है। लोग भगवान बुद्ध की पूजा करते हैं। कई लोग घरों में भगवान सत्यनारायण की भी पूजा करवाते हैं।
ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक, वैशाखी तिथि शुक्रवार रात 11 बजकर तीन मिनट तक रहेगी। स्नान का स्नान मुहूर्त सुबह चार बजकर 12 मिनट से शाम चार बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वैशाख पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के कूर्म व बुद्ध अवतार की पूजा का विधान है।
मान्यता है कि इसी दिन बुद्ध भगवान का जन्म हुआ था। इसी दिन उन्हें ज्ञान की भी प्राप्ति हुई थी। इसलिए हिंदू व बौद्ध मतावलंबी इस दिन को मनाते हैं। पूर्णिमा की रात चंद्रमा की छाया में रहने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। बुद्ध पूर्णिमा पर इस बार सिद्धि योग भी बन रहा है। जिसमें किए पुण्य कार्यो का कई गुना फल मिलता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अनंतिम आरक्षण जारी, 19 जून को अधिसूचना की संभावना
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement