Report by : gulabsingh
Published at :
वन विभाग ने पेट्रोल पंप, ढाबे वाले और रेहड़ी वालों के साथ मनाया पर्यावरण संरक्षण वनीकरण समारोह, पशु पक्षीयो के लिए लगाए प्याऊ।

प्रभागीय वनाधिकारी, तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के निर्देशानुसार वन क्षेत्राधिकारी, हल्द्वानी रेंज द्वारा दिए गए आदेशानुसार हल्द्वानी रेंज के अंतर्गत उत्तरी टांडा प्रथम व टांडा मध्य बीट के कर्मचारियों द्वारा ढाबे वाले, पेट्रोल पंप वाले, पंचर बनाने वाले व फल फ्रूट्स वालों के साथ साथ उत्तराखंड वन विकास निगम के कर्मचारियों के साथ लाइफस्टाइल/ पर्यावरण संरक्षण वनीकरण समारोह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस आयोजन के साथ जंगल में और सड़क किनारे जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था(प्याऊ) भी की जा रही है ताकी भीषण गर्मी में जानवर आबादी की तरफ़ रुख न करें।

कार्यक्रम में निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित थे—
1- श्री उमेश चन्द्र आर्या श्रीमान वन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी रेंज
2- श्रीमती सुखबीर कौर अनुभाग अधिकारी
3- श्री धर्मानंद पाठक उप वन क्षेत्राधिकारी
4- श्री रघुवर सिंह रजवार वन बीट अधिकारी
5- श्री इकबाल सिंह वन बीट अधिकारी
6- समस्त रोपण रक्षक

वन विभाग ने पेट्रोल पंप, ढाबे वाले और रेहड़ी वालों के साथ मनाया पर्यावरण संरक्षण वनीकरण समारोह, पशु पक्षीयो के लिए लगाए प्याऊ।
वन विभाग ने पेट्रोल पंप, ढाबे वाले और रेहड़ी वालों के साथ मनाया पर्यावरण संरक्षण वनीकरण समारोह, पशु पक्षीयो के लिए लगाए प्याऊ।

उपरोक्त जागरुकता कार्यक्रम पूरे महीने वन प्रभाग द्वारा संपूर्ण उत्तराखंड में चलते रहेंगे। इन जागरूकता कार्यक्रमों को वन विभाग के समस्त रेंज द्वारा संचालित किया जाना है और वन विभाग में कार्यरत समस्त स्टाफ को प्रतिभाग करना आवश्यक है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›