Report by : CWN Desk
Published at :
रुद्रपुर में बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर उससे गंदा काम करने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश। सोशल मीडिया पर दोस्ती करना और फिर उनसे मिलना एक किशोरी को भारी पड़ गया। दोनों दोस्तों ने अलग-अलग समय पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी भी दोनों नाबालिग ही हैं।
शहर क्षेत्र की एक नाबालिग की लड़कों से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। दोस्ती इतनी बढ़ गई कि आपस में फोन नंबरों का आदान-प्रदान भी हुआ। फोन पर भी बातें होने लगी। दोस्तों से अलग-अलग दिन घर से बाहर मिलने भी गई।
इस दौरान दोनों दोस्तों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बीते मंगलवार को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि नाबालिग का मेडिकल कराया गया है। जिसकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है। दुष्कर्म की घटना अगस्त व सितंबर माह में हुई है। प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि मामले में जांच की जा रही हैं। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›