Report by : Paras Bisht
Published at :
गौला खनन संघर्ष समिति ने उठाई अपनी समस्याएं, रखीं मांगें

एडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक, बाजपुर से आने वाले ओवरलोडिंग माल पर रोक लगाने की मांग
हल्द्वानी
। गौला खनन संघर्ष समिति पदाधिकारियों की एडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एसडीएम हल्द्वानी, एसपी, एआरटीओ मौजूद रहे।
वाहन स्वामियों की ओर से गौला खनन संघर्ष समिति अध्यक्ष पम्मी सैफी ने 2 मांगे रखी है। इनमें पूर्व की भांति 108 क्विंटल वजन करने और जैसे निकासी बंद होती थी वैसे ही 108 से ऊपर होनी चाहिए, जिससे ओवरलोड नही लायेंगे। लीज जो 28 फरवरी तक है, इसलिए वाहन स्वामी असमंजस में है। 20 दिन के लिए गाड़ी क्यों रिलीज कराए, लीज का मामला भी क्लियर होना चाहिए।
कहा कि ओवरलोडिंग जो बाजपुर से माल आ रहा है, जिसे बंद करने की मांग की गई। बिना सर्वे के 54 लाख घनमीटर का जो लेटर निगम से आया है वो निरस्त किया जाए। उचित भाड़ा तय कराया जाए। बैठक में शामिल पम्मी सैफी अध्यक्ष गोला खनन संघर्ष समिति, मनोज मठपाल अध्यक्ष डंपर एसोसिएशन, इंदर बिष्ट , जीवन कबड़वाल, रमेश जोशी, भगवान धामी, रविंद्र जग्गी, उमर, हरीश, पम्मी सैफी , मनोज मठपाल, इंदर बिष्ट ,जीवन कबडवाल , रमेश जोशी ,भगवान धामी, रविंद्र जग्गी ,उमर ,हरीश ,देवेंद्र गौड़ मौजूद रहे।

गौला खनन संघर्ष समिति ने उठाई अपनी समस्याएं, रखीं मांगें
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›