Report by : CWN Desk
Published at :
नेपाल से भारत लाई जा रही 158 हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियां पकड़ी

बनबसा पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को मिली सफलता
चंपावत।
सोमवार को चौकी शारदा बैराज, थाना बनबसा क्षेत्र अन्तर्गत उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, थानाध्यक्ष बनबसा तथा ललित पाण्डेय चौकी प्रभारी शारदा बैराज व सुरेन्द्र सिंह खड़ायत,प्रभारी AHTU के नेतृत्व मे चौकी शारदा बैराज एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा वाहन चैंकिग के दौरान नेपाल से भारत में आये वाहन कैंटर UP14 KT 0757 को चैकिंग हेतु शारदा बैराज चौकी के पास रोका गया। जिसे चालक नवरत्न पुत्र बज्जू सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी- मीरपुर हिंद, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश चल रहा था। उपरोक्त कैंटर जिसे पिछली साइड से पूर्णता लॉक्ड किया हुआ था को खोलकर चैक किया गया तो कैंटर के पिछले हिस्से से 01 गत्ते की पेटी और काले रंग के बड़े बैग में से पीतल / तांबा धातु की भगवान बुद्ध की मूर्तियां, हिंदू देवी की प्रतिमाएं, बौद्ध स्तूप, कुल- छोटी-बड़ी 158 मूर्तियां बरामद हुई। जिस संबंध में वाहन चालक से पूछताछ की गई तो, इसके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया और न ही बरामदा उपरोक्त सामान के सम्बन्ध में कोई वैध कागजात मौके पर प्रस्तुत किए गये । बरामदा माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत- लगभग ₹10 लाख होना प्रकाश में आया है।
बरामदा सामान व कैंटर को कब्जे पुलिस लेकर सीजर रिपोर्ट तैयार की गई एवं नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु समस्त बरामदा माल मय सीजर रिपोर्ट व वाहन चालक नवरत्न को कस्टम विभाग, बनबसा को सूपुर्द कर दिया ग । पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आज सुबह लगभग 8:30 बजे भारत से नेपाल कपड़े का सामान लेकर गया था । वापसी में जब वह गड्डा चौकी, नेपाल राष्ट्र, भंसार के पास पहुंचा तो वहां उसे बनबसा जनपद चंपावत निवासी शमसुल (जोकि बनबसा में ट्रान्सपोर्ट का काम करता है) नामक व्यक्ति मिला जिसे वह पहले से ही जानता है । शमसुल ने ही उसे उक्त सामान बॉर्डर पार करने के लिए दिया था । पूछताछ में प्रकाश में आये शमसूल नामक व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
बरामदा माल का विवरण-
1-शाक्य देव मूर्ति—(01)
2-हिंदू देवी की मूर्तियां -(13)
3-भगवान गौतम बुद्ध मूर्तियां -(02)
4-बौद्ध स्तूप–05 (बड़ी मूर्तियां)
5-बौद्ध स्तूप–05 ,(मीडियम साइज)
6-बौद्ध स्तूप 12 (छोटा साइज)
7-गुरु प्रतिमा गौतम बुद्ध– (20)
8-गौतम बुद्ध मूर्तियां—(100)
9-(एक वाहन कैंटर उपरोक्त)
बरामदा माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत- लगभग ₹10 लाख होना प्रकाश में आया है।*
पुलिस टीम का विवरण –
01-उ0नि0 ललित पांडेय, प्रभारी चौकी शारदा बैराज बनबसा
02- उ0नि0 सुरेंद्र सिंह खड़ायत, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग बनबसा
03- HC रघुनाथ गोस्वामी
04- HC जगबीर सिंह
05–HC पूरन सिंह
06–HC परमजीत सिंह
07-HC विनोद कुमार (जल पुलिस)
08-देवेंद्र गोस्वामी (जल पुलिस)

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›