Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में ट्रिपल मर्डर का खुलासा, प्रेमिका के ब्लैकमेल करने पर प्रेमी ने हत्याकांड को दिया अंजाम

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, महिला से पीछा छुड़ाने के लिए घटना को दिया अंजाम
देहरादन
। पटेलनगर के बड़ोवाला में हुए ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेमी ने महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसे और उसकी दो बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का आरोपी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करने और दून में कमरा दिलाकर रहने का दबाव बना रही थी।
पांच दिन पहले जब महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ दून आई तो आरोपी ने फैक्टरी में ही तीनों की गला दबाकर हत्या कर दी और शवों को फैक्टरी के पीछे कूड़े के ढेर में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका रेशमा का करीब दो साल से आरोपी हसीन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। डेढ़ साल पहले मृतका ने अपने पति को तलाक दे दिया था। इसी दौरान मृतका ने आरोपी हसीन की बेटी आयशा को जन्म दिया, जो अब आठ महीने की थी। आरोपी ने महिला और उसकी बेटी को मौत के घाट उतारने के साथ अपनी आठ माह की बेटी आयशा की भी निर्मम हत्या कर दी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बिजनौर के नहटौर निवासी मृतका रेशमा ने करीब डेढ़ साल पहले अपने पति को तलाक दे दिया था। मृतका ने आठ महीने पहले आरोपी हसीन की मासूम बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से ही मृतका आरोपी के साथ रहने को जिद करने लगी थी। लेकिन आरोपी शादीशुदा होने के चलते उसे अपने पास रखने से टालता रहा। 23 जून की शाम को महिला रेशमा अपनी बेटी आयत (15) और आयशा (8 माह) के साथ दून आ गई। इस पर आरोपी ने महिला से पीछा छुड़ाने की योजना बनाई। आरोपी हसीन तब मृतका और उसकी बेटियों को लेने आईएसबीटी आया और वहां से अपनी बाइक पर बैठाकर टिंबर ली फर्नीचर फैक्टरी पहुंच गया।
23 जून की शाम को महिला रेशमा अपनी बेटी आयत (15) और आयशा (8 माह) के साथ दून आ गई। इस पर आरोपी ने महिला से पीछा छुड़ाने की योजना बनाई। आरोपी हसीन तब मृतका और उसकी बेटियों को लेने आईएसबीटी आया और वहां से अपनी बाइक पर बैठाकर टिंबर ली फर्नीचर फैक्टरी पहुंच गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›