Connect with us

देहरादून

प्रेमी संग मिलकर कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी की हत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अवैध संबंध पिता को न बता दे इसलिए कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार
देहरादून। पटेल नगर थाना क्षेत्र में कलयुगी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी मां ने बेटी का मुंह दबाया तो उसके प्रेमी ने चुन्नी से उसका गला घोंटा। इस घटना को आरोपी मां ने सिर्फ इसलिए अंजाम दिया क्योंकि बेटी मां के अवैध संबंधों के बारे में भनक लग गई थी और वो इस बारे में अपने पिता को बताने वाली थी।
बेटी अवैध संबंधों के बारे में पिता को सारी बात बता देती इस से पहले ही आरोपी मां ने बेटी की हत्या कर दी। किसी को शक ना हो इसलिए आरोपी मां ने इसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास भी किया। आत्महत्या दिखाने के लिए उसी चुन्नी से युवती के शव को पंखे से लटका दिया। जिसके बाद जाकर अपने पड़ोसियों को बताया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है।
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक सुबह पांच बजे दोंनो ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मां और उसके प्रेमी नितिन से की पूछताछ की। जिसमें दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। मृतक युवती ममता के पिता की शिकायत पर कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement