Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार घूमने आए तीर्थ यात्रियों का खोया बैग पुलिस ने ढूंढ कर यात्रियों को सोपा

यात्रियों ने उत्तराखंड पुलिस आभार व्यक्त किया

हरिद्वार- गंगा स्नान के लिए बिहार से आए दो यात्रियों का हर की पौड़ी के पास उनके सामान का बैग खो गया। जिसकी सूचना यात्रियों द्वारा पुलिस को दी गई। हरिद्वार पुलिस द्वारा ततपरता दिखाते हुए यात्रियों का बैग खोज निकाला । बैग प्राप्त होने पर यात्रियों ने हेड कांस्टेबल राजपाल गोसाई और कांस्टेबल अमित का आभार जताया।उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›