Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, लूट के इरादे से की गई हत्या

देहरादून: देहरादून के अलकनंदा एन्क्लेव में हुई पूर्व इंजीनियर अशोक कुमार गर्ग की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी नवीन कुमार चौधरी और अनंत जैन किराये का कमरा ढूंढ रहे थे। 9 दिसंबर को वे गर्ग के घर कमरा देखने गए थे। अकेला पाकर उन्होंने लूटने की नीयत से गर्ग पर हमला कर दिया। गर्ग के पास नकदी नहीं होने पर उन्होंने एटीएम का पासवर्ड मांगा। जब गर्ग ने पासवर्ड नहीं बताया तो आरोपियों ने पेपर कटर से कई वार कर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›