Connect with us

नई दिल्ली

बीटल्स के संगीत को अंतरराष्ट्रीय मैप पर लाने के लिए म्यूजियम की होगी स्थापना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्वर्गाश्रम स्थित महर्षि महेश योगी की आध्यात्मिक चौरासी कुटी से जुड़ी हैं बीटल्स की यादें
ऋषिकेश। जनपद पौड़ी गढ़वाल के स्वर्गाश्रम स्थित महर्षि महेश योगी की आध्यात्मिक चौरासी कुटी के विकास के साथ भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में बीटल्स यादों को अंतरराष्ट्रीय पटल पर सहेजने के लिए पौड़ी जिला प्रशासन ने पहल की है।
जिलाधिकारी पौड़ी डा. आशीष चौहान ने बताया कि भावातीत ध्यान योग और बीटल्स के संगीत को अंतरराष्ट्रीय मैप पर लाने के लिए म्यूजियम की स्थापना की जाएगी।
मंगलवार को मुनिकीरेती स्थित गंगा रिसार्ट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पौड़ी के जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बताया कि बीटल्स ने महर्षि महेश योगी की चौरासी कुटिया में रहकर गीतों और महत्वपूर्ण धुनों की रचना की थी। बीटल्स ग्रुप के यही गीत देश- दुनिया में काफी प्रचलित हुए हैं। जिनके प्रति आज भी विदेशों में काफी आकर्षक देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही प्रशासन की ओर से आश्रम परिसर में एक म्यूजियम के साथ आर्ट गैलरी का निर्माण भी किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से नीलकंठ क्षेत्र में मास्टर प्लान के अंतर्गत विकास को गति दी जाएगी, जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया नीलकंठ क्षेत्र में जल्द ही रोपवे के निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां कर ली गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement