Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार की कविता ने जीता 10 किमी. दौड़ में रजत पदक

हरिद्वार। हरिद्वार की लम्बी दौड़ की एथलीट कविता देवी ने विवेकानन्द युद्ध कनेक्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘गंगा सस्टेनेबिलिटी रन’ में 10 किलो मीटर की दौड़ में रजत पदक जीत कर हरिद्वार का नाम रोशन किया है।
कविता के गुरु नरेंद्र सिंह और दिनेश वर्मा, सहायक अध्यापक ने यह जानकारी देते हुए बताया है, कि यह दौड़ पशुलोक बैराज, ऋषिकेश से परमार्थ निकेतन के बीच रविवार को आयोजित हुई थी, जिसमें देश के सैंकड़ों एथलीटों ने 10, 21, 35 और 50 किलो मीटर दौड़ों में हिस्सा लिया था। उल्लेखनीय है कि कविता देवी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पीतपुर (बहादराबाद ब्लाॅक) में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वह विद्यार्थियों को ‘फिजिकल ट्रेनिंग’ प्रदान करती

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›