Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
ओलावृष्टी और बारिश के साथ क्षेत्र की बिजली गुल

घंटों से बिजली नहीं होने से कई गांव के ग्रामीण परेशान
नैनी, चौर्गखा (अल्मोड़ा)। रविवार देर शाम क्षेत्र में तेज गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। क्षेत्र में 15 मिनट तक ओले गिरे और बारिश हुई।
बिजली की चमक के साथ पड़े छीटों और ओलों के साथ क्षेत्र की बत्ती भी गुल हो गई। सोमवार सुबह तक भी नैलपड़, सिलंगी, पपगाड, बजेला, खडियारी, न्योली, तरुला, हरडा, ज़िंगल, बमौरी सहित दर्जनों गांवो की बिजली नहीं आई है। स्कूली बच्चे बिजली न आने से परेशान हैं। क्योंकि बच्चों की परीक्षा का समय निकट है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›