Report by : CWN Desk
Published at :
आइवीआरआइ में खुलेगा चूहे की मौत का राज

पोस्टमार्टम के लिए भेजा ट्रांजिट कैंप में मरा मिला चूहा
रुद्रपुर
। उत्तराखंड में एक चूहा आजकल चर्चाओं में है। वजह चूहे का पोस्टमार्टम है। दरअसल चूहा कुछ महीने पहले ट्रांजिट कैंप में गैस रिसाव के चलते मर गया था। आशंका जताई जा रही थी कि रिसाव हुई गैस क्लोरिन थी।
हालांकि, आज तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। गैस रिसाव के बाद एक मृत चूहा मिला था, जिसे अब पोस्टमार्टम के लिए बरेली आइवीआरआइ भेजा गया है।
30 अगस्त 2022 को ट्रांजिट कैंप में कबाड़ी के गोदाम से आग लग गई थी। आग लगने की वजह गैस रिसाव बताया गया। गैस से कबाड़ी समेत तीन दर्जन लोगों की हालत भी खराब हो गई थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›