Connect with us

उधमसिंह नगर

छात्रा ने किया सुसाइड, इंटर में फेल होने थी अवसाद में

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हायर सेंटर ले जाते वक्त तोड़ दिया दम, परिवार में मचा कोहराम
उधमसिंह नगर। उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम खराब होने के बाद अवसाद में आई छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा कि छात्रा ने कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे जसपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हायर सेंटर ले जाते वक्त छात्रा की मौत हो गई।
भगवंतपुर गांव निवासी आकांक्षा (16) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा में छात्रा फेल हो गई थी, जिससे वह बेहद परेशान थी। देर रात उसने घर में रखा कीटनाशक पी ली। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उसकी हालत हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। पतरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज भोपाल राम पोरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement