Report by : CWN Desk
Published at :
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 55?
देहरादून। डॉल्फिन कॉलेज प्रेमनगर से बीएससी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगा दी। थानाध्यक्ष प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि केडीबामगुमहींग लीगिस उम्र-22 वर्ष, निवासी- मकान नं. 64सी, पेउक्वाक्रम कालोनी, पेरेन टाउन, पेरेन नागालैंड डॉल्फिन कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर छठे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था।
वह मांडुवाला में पीजी में रहता था। शुक्रवार दोपहर को छात्र के आत्महत्या की सूचना मिली। पुलिस टीम घटनास्थल पर भेजी गई। पुलिस टीम ने छात्र के शव को नीचे उतारा और अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है वहीं स्वजनों को सूचित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।