Connect with us

देहरादून

जाखन में भूधंवास के कारणों की जांच के लिए की थी टीम गठित, टीम ने किया गांव का निरीक्षण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

किराए के रूप में 4000 रुपये प्रतिमाह देने पर विचार
देहरादून (विकासनगर)l  मदरसू पंचायत के आपदा प्रभावित जाखन गांव का भूगर्भ विज्ञानी व प्रशासन की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। टीम गांव में भूधंसाव की वजह तलाशने के साथ ही यह जानने का भी प्रयास किया कि गांव में अब रहने लायक स्थिति है या नहीं। इस दौरान डिजिटल मैपिंग व ड्रोन सर्वे के माध्यम से भी स्थिति का अवलोकन किया गया।
विकासनगर तहसील के जाखन गांव में 16 अगस्त को भूस्खलन व भूधंसाव से 10 मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गए थे, जबकि 10 अन्य मकान दरार आने के कारण रहने लायक नहीं हैं। गांव के प्रभावित 28 परिवारों के लगभग 150 व्यक्तियों को पष्टा गांव के जूनियर हाईस्कूल में ठहराया गया है। कुछ प्रभावित पष्टा गांव में आसपास में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के यहां भी ठहरे हुए हैं।
भूधंसाव के कारणों की जांच के लिए जिलाधिकारी सोनिका ने अगले दिन यानी 17 अगस्त को भूगर्भ विज्ञानी व प्रशासन की संयुक्त टीम गठित की थी। 18 अगस्त को टीम में शामिल भूगर्भ विज्ञानी कामिनी बिष्ट व तहसीलदार प्रेम सिंह समेत अन्य कार्मिकों ने गांव पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया।
एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि टीम की रिपोर्ट के बाद ही भूधंसाव की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इसके अलावा प्रभावितों के विस्थापन के लिए स्थान चयन को भी कमेटी बनी है। तब तक प्रभावित परिवारों को किराये के रूप में 4000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने के विकल्प पर विचार हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में टला बड़ा रेल हादसा: शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Select Language

Advertisement