Report by : CWN Desk
Published at :
पुलभट्टा(उधमसिंहनगर)- पुलभट्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खनन से लदे एक डंपर का टायर फटने से डंपर अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक कार व बाइक डंपर के चपेट में आ गए। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु किच्छा के सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलभट्टा थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को उठाया और डंपर के नीचे दबे मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भिजवाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। डंपर पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।