Connect with us

उत्तर प्रदेश

गृह क्‍लेश से तंग महिला ने तीन मासूम बच्‍चों को दिया जहर, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लखनऊ। शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पंजीठ में मां ने गृह क्लेश के चलते अपने तीन मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला। जहरीला पदार्थ पीने से एक की घर में तो दूसरे की रास्ते में और तीसरे की अस्‍पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।
शामली के गांव पंजीठ से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां के चलते मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ी। महिला ने अपने तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ पिला दिया। इससे तीनों की मौत हो गई। आरोपी का कहना है कि उसने दवा समझकर गलती से चूहे मारने की दवा पानी में मिलाकर बच्चों को पिला दी।
पुलिस ने बताया कि साद को उल्टियां हुईं और उसकी मौत हो गई। घरवाले मिस्बाह और मनतशा को कैराना सीएचसी ले गए। यहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। परिवार वाले दोनों को मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मिस्बाह ने भी दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद मनतशा की भी मौत हो गई। पुलिस पूछताछ में कहा सलमा ने फेरी लगाने वाले से चूहे मारने की दवा खरीदी थी। आरोपी मां को हिरासत में ले लिया गया है। सीओ अमरदीप कुमार मौर्य के मुताबिक, सलमा ने पूछताछ में बताया कि दवा समझकर भूलवश बच्चों को जहरीला पदार्थ दे दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement