Report by : CWN Desk
Published at :
युवक को वेटर समझ कर टिप देने को लेकर झगड़ा, एक पक्ष ने झोंका लाइसेंसी पिस्टल से फायर

युवक के पैर में लगी गोली, मुकदमा दर्ज, आरोपियों की हुई पहचान
देहरादून। युवक को वेटर समझ कर टिप देने को लेकर तीन पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर फायर झोंक दिया जोकि दूसरे पक्ष के युवक के पांव पर लगी। विवाद में तीन लोग घायल हुए हैं। रायपुर थाना पुलिस ने तीनों पक्षों के आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 
आरोपितों की पहचान राजकिरण मौर्य (गोली चलाने वाला) निवासी गुजरो वाली निकट दूरदर्शन कॉलोनी रायपुर मूल निवासी इब्राहिमपुर थाना पाथरी जिला हरिद्वार, शशांक नेगी निवासी दिल्ली फॉर्म हर्रावाला, अनुज रावत निवासी आनंद नगर बालावाला, प्रांजल शाह निवासी दिल्ली फॉर्म हर्रावाला, आलोक पटवाल निवासी दिल्ली फॉर्म हर्रावाला, रिंकू निवासी नालापानी, वैभव निवासी ईश्वर विहार नालापानी और मनोज निवासी रांझावाला के रूप में हुई है।
गोली दीपक के पैर में लगी है जबकि अंशुल का हाथ टूट गया। वहीं जीतू के सिर पर चोट लगी है। तीनों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›