Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में प्रेमी के साथ थाने पहुंची लापता किशोरी, नाबालिग साबित होने पर युवक जेल भेजा गया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महीने से लापता चल रही किशोरी बुधवार को नाटकीय ढंग से अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। किशोरी ने खुद को बालिग बताया और प्रेमी के साथ विवाह की बात कही। प्रारंभिक जांच में आधार कार्ड के आधार पर किशोरी की उम्र 18 वर्ष से अधिक प्रतीत हुई, लेकिन जब महिला उपनिरीक्षक ने स्कूल रिकॉर्ड खंगाला तो किशोरी की उम्र 18 से कम यानी नाबालिग पाई गई।

इस घटनाक्रम में पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराएं जोड़ते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर व फिर विद्युत पोल से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

दरअसल, ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने 7 मार्च को अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच एसआई विजय कुमार को सौंपी गई थी। विवेचना के दौरान सामने आया कि किशोरी सरकपुर सुभानपुर, थाना बिनावर जिला बदायूं निवासी आकाश के संपर्क में थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था और उन्होंने शादी की योजना बनाई थी। पुलिस ने आकाश की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन वह फरार था।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में बिना अनुमति जुलूस पर बवाल, पुलिस पर हमला, कई हिरासत में

बुधवार शाम को जब आकाश किशोरी के साथ थाने पहुंचा, तो दोनों ने शादी की बात स्वीकारी। मामले की जांच आगे एसआई नेहा ध्यानी को सौंपी गई। जांच में किशोरी के स्कूली प्रमाण पत्र के आधार पर पुष्टि हुई कि वह नाबालिग है। इस आधार पर आरोपी युवक पर कड़ी धाराएं लगाई गईं और उसे जेल भेज दिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement