Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में महिला मित्र को इंप्रेस करने के लिए बीबीए का छात्र बन गया चोर

छात्र को घरवालों ने दी थी स्पलेंडर, लेकिन महिला मित्र को इम्प्रेस करने चुराई यामाहा R1-5 मोटर साइकिल
देहरादून।  महिला मित्र को इंप्रेस करने के लिए बीबीए के छात्र ने बाइक चुरा ली। इसके बाद वह बिना नंबर प्लेट के बाइक चला रहा था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शक के आधार पर जब बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह दिखा नहीं पाया। पूछताछ में पता चला कि उसने यह बाइक चोरी की थी। शातिर डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ पाया।
रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि 16 दिसम्बर 2022 को डिफेंस एकेडमी के छात्र विनित तोमर निवासी कैडिट डिफेंस एकेडमी रायपुर ने अपनी बाइक यामाहा R1-5 मोटर साइकिल के सहस्त्रधारा से चोरी हो जाने के संबंध में तहरीर दी थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और बाइक चोर की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
गुरुवार शाम को पुलिस टीम ने क्षेत्र में बिना नंबर के सबल रहे वाहनों की चेकिंग की तो एक बाइक को रोककर वाहन के दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने आरोपित अर्पित कुमार निवासी ग्राम फिरोजपुर मुबारक जिला बिजनौर यूपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में उसने बताया कि वह देहरादून स्थित निजी संस्थान में BBA का छात्र है। वर्तमान में डांडा खुदानेवाला में किराए के मकान में रहता है । उसके स्वजनों ने उसे स्पलेंडर मोटर साइकिल दी है, पर उसके दोस्तो के पास मंहगी-मंहगी बाइकें थी। उसने अपनी महिला मित्र को इम्प्रेस करने के लिए बाइक चोरी की और अपने गांव बिजनौर ले गया। नम्बर प्लेट हटाकर कुछ समय बाद देहरादून ले आया और चलाने लगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›