Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: बहन से मारपीट पर तीन भाइयों ने जीजा को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी किए गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब पत्नी से मारपीट की घटना से नाराज तीन भाइयों ने अपने ही जीजा को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घायल अवस्था में जीजा ने रात अपनी मौसी के घर गुजारी, लेकिन मंगलवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान दरियाबाग, बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) निवासी 27 वर्षीय अमरीका पुत्र मोतियार के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी आशा और दो बच्चों के साथ गफूर बस्ती में रहता था और कूड़ा बीनने का काम करता था। अमरीका के ससुराल वाले भी पास ही रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब एआई से सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी रोक

एसओ नीरज भाकुनी के अनुसार, सोमवार रात किसी बात को लेकर अमरीका और उसकी पत्नी आशा के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। इस पर आशा ने अपने भाइयों से शिकायत कर दी। रात करीब 11 बजे तीनों भाइयों ने मौके पर पहुंचकर अमरीका पर हमला कर दिया और बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। शोर सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी भाग निकले।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रोन तकनीक से स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति: हल्द्वानी से कोटाबाग तक सफल परीक्षण

गंभीर रूप से घायल अमरीका किसी तरह राजपुरा में रहने वाली अपनी मौसी के घर पहुंचा और वहीं रात बिताई। मंगलवार सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बेस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement