Connect with us

देहरादून

डोईवाला-कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के समीप तीन वाहन आपस में टकराए, 3 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

छह लोग घायल, मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल
देहरादून
। जिले में डोईवाला- कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के समीप तीन वाहनों के आपस में टकराए जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून के दून अस्पताल भेजा गया है।
हर्रावाला पुलिस चौकी प्रभारी रमन बिष्ट ने बताया कि घटना बुधवार सुबह करीब छह बजे की है। जहां पर एक वाहन अपनी लाइन से हटकर दूसरी लाइन में अचानक आ गया। जिससे अन्य दो वाहन उस वाहन से टकरा गए। उन्होंने बताया कि एक वाहन इको जिसमें कुल सात लोग सवार थे। जिनमें दो बच्चे तीन पुरुष दो महिलाएं थीं। उनमें एक महिला, एक पुरुष व एक बच्चे की मौत हो गई है। शेष वाहन में एक-एक सवार घायल हैं। उन्होंने बताया कि जिनकी मृत्यु हुई है उनको ले जा रहा वाहन देहरादून से रुद्रप्रयाग के लिए जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: दूरस्थ बटोली गांव में पहुंचकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिखाई संवेदनशीलता, दुर्गम रास्तों से होकर गांव में सुनीं समस्याएं, राहत कार्यों के दिए निर्देश

Select Language

Advertisement