Report by : CWN Desk
Published at :
साइबर ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कारोबारी से ठगे 1 करोड़ 13 लाख रुपये

देहरादून। गर्मी में नया खरीदा एसी जल्द इंस्टाल कराने के चक्कर में एक महिला ने 11.28 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़िता की तहरीर पर कैंट कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर कैंट गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि अनादि श्रीवास्तव निवासी राजेंद्रनगर, कौलागढ़ ने तहरीर दी कि उन्होंने 18 मई को नया एसी खरीदा था। कंपनी ने 23 मई तक भी एसी इंस्टाल नहीं किया। पीड़िता ने एसी इस्टांलेशन में देरी की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए इंटरनेट पर कंपनी का नंबर ढूंढ़ा। इस दौरान एक फोन नंबर मिला।
फोन बात करने वाले ने कहा कि वह उनकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर रहा है। शिकायत दर्ज करने के लिए पांच रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। राशि से पहले पीड़िता के मोबाइल नंबर के अंतिम पांच अंक जुड़वाए। इस तरह पीड़िता के खाते से 98,270 रुपये कट गए।
आरोपित इसके बाद आरोपित ने रकम वापस करने का झांसा देकर उनके मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया। इसके बाद उनका फोन हैक कर बैंक खाते से कुल 11.25 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़िता ने 25 मई को अपना खाता ब्लाक कराया तो रकम कटनी बंद हुई। महिला की तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›