Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी: बनभूलपुरा के होटल में ठहरे पूर्व फौजी के बेटे की संदिग्ध मौत

देहरादून के रायपुर में 24 वर्षीय शुभम ने फांसी लगाकर खुदकुशी की। घटना से पहले पत्नी और मासूम बच्चे को कमरे में किया बंद। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

देहरादून। राजधानी के रायपुर थाना क्षेत्र के सुंदरवाला इलाके से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी और मात्र तीन माह की बच्ची को कमरे में बंद करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सिटी कंट्रोल रूम के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि सुंदरवाला निवासी शुभम ने अपने घर की खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर बुलाई गई 108 एम्बुलेंस के स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए जरूरी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल भेजा, जहाँ पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का ही नजर आ रहा है।
जांच में यह बात सामने आई है कि शुभम पेशे से ड्राइवर था और उसने नवंबर 2024 में प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसी कलह के चलते उसने इतना खौफनाक कदम उठाया। पुलिस अब शुभम के मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके।
देहरादून पुलिस का कहना है कि वे मामले के हर छोटे-बड़े पहलू को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रहे हैं। पड़ोसियों और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। एक छोटे बच्चे के सिर से पिता का साया उठ जाने और इस तरह की दुखद घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›