Connect with us

देहरादून

कालसी-चकराता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत, एक घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चामड़ चील के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, विकासनगर निवासी मायाराम पंवार (55) अपनी पत्नी सुशीला पंवार के साथ निजी कार से कालसी स्थित अपने गांव कनबुआ में शिलगुर विजट मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चामड़ चील के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही दरवाजा खुलने से सुशीला पंवार छिटक कर बाहर गिर गई और झाड़ियों में फंस गईं। जबकि मायाराम पंवार कार समेत खाई में जा गिरे।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि मंत्री ने हरिद्वार के आपदा ग्रस्त क्षेत्र के 35 गांवों में पहुंचकर लिया जायजा


सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। हालांकि, जब तक बचाव दल मायाराम पंवार तक पहुंच पाया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घायल सुशीला पंवार को तुरंत उप जिला अस्पताल विकासनगर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे का कारण क्या था। उन्होंने बताया कि मायाराम पंवार एलआईसी में चालक के पद पर कार्यरत थे।
मुख्य बिंदु:
* कालसी-चकराता मार्ग पर कार खाई में गिरी।
* कार चालक मायाराम पंवार की मौत।
* पत्नी सुशीला पंवार गंभीर रूप से घायल।
* एसडीआरएफ ने बचाव अभियान चलाया।
* घटना की जांच जारी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपात्रों को सुविधा देने वाले कर्मियों पर गिरेगी गाज : सीएम धामी

Select Language

Advertisement