Connect with us

हरिद्वार

“अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत आत्माओं को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार की श्रद्धांजलि”

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा समिति के प्रज्ञाकुंज (जगजीतपुर) स्थित कार्यालय में अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की गई।

सभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने कहा कि यह केवल गुजरात की नहीं, बल्कि पूरे देश की पीड़ा है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई युवा चिकित्सकों की असमय मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। ये डॉक्टर देश के भविष्य थे, जो सेवा भाव से कार्यरत थे और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने 150 ग्राम चरस के साथ तस्कर दबोचा

संयुक्त सचिव अनुराग सिंह ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी जी के निधन को राष्ट्रीय क्षति बताया और इसे अपूरणीय बताया।

कोषाध्यक्ष आदित्य गहलौत ने महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी का शोक संदेश पढ़ते हुए कहा कि यह हादसा असंख्य परिवारों के सपनों और भावनाओं का अंत है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के सामने शब्द मौन हो जाते हैं और केवल प्रार्थनाएं ही शेष रह जाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पोते का दोस्त ही निकला ज्वैलरी चोर, सटर और सन्दूक तोड़ निकाली थी 30 लाख के आभूषण

सभा का समापन दो मिनट के मौन और शांतिपाठ के साथ हुआ। इसमें संगठन के वरिष्ठ सदस्य अर्जुन सिंह राणा, कैलाश वैष्णव, वीरेन्द्र गहलोत, परमेश चौधरी, मनीषा चौहान, मोनू शर्मा, सत्यवीर सिंह, अवतार सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement