Report by : Paras Bisht
Published at :
गदरपुर की ओर जा रही निजी स्कूल की बस ने सड़क किनारे खड़ी 5 महिलाओं को टक्कर मारी, एक की मौत

हल्द्वानी। हल्द्वानी-रामपुर रोड पर शहर से लगभग दो किलोमीटर दूर रविवार देर रात दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक कार में सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि साथ बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, दूसरी कार में सवार युवक भी घायल हो गया। घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, एक कार में सवार बुजुर्ग पति-पत्नी बिजनौर यूपी से ९ हल्द्वानी आ रहे थे। रामपुर रोड पर कारों की टक्कर के बाद एक कार बारिश से गीली सड़क पर फिसलती हुई नीचे कच्चे में उतर गई। वहीं दूसरी कार में बैठे बिजनौर के मूल निवासी एवं हाल निवासी श्री जी विहार, ९ हल्द्वानी 65 वर्षीय जयपाल पुत्र रामलाल और उनकी पत्नी 55 वर्षीय रश्मि रानी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में सवार घायल युवक की शिनाख्त गिल फार्म हल्द्वानी निवासी 35 वर्षीय दीपक पुत्र मोहन चंद्र के तौर पर हुई है। एसटीएच में इलाज के दौरान देर रात गंभीर घायल जयपाल की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी रश्मि रानी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›