Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

टिहरी में पिकअप खाई में गिरने से दो श्रद्धालुओं की मौत, छह घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टिहरी। टिहरी जिले की गोनगढ़ पट्टी में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पौनाड़ा-लोदस मोटर मार्ग पर डमकोट के पास एक ओवरलोड पिकअप वाहन खाई में गिर गया, जिसमें सवार 20 श्रद्धालुओं में से दो की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु दुध्याद्दी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर पिकअप वाहन से अपने गांव लोदस लौट रहे थे। डमकोट के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही घनसाली थाना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मां की मौत के सदमे में युवक की हार्ट अटैक से मौत

हादसे में 58 वर्षीय जोत सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम लोदस और 13 वर्षीय रचना पुत्री शूरवीर सिंह की मौत हो गई। दोनों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल जगदेई देवी पत्नी भगवान सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: समय पर इलाज न मिलने से गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में तोड़ा दम, स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप

अन्य घायलों में अंकिता पुत्री सोहन सिंह, रोहित पुत्र कुंवर सिंह, पूनम पुत्र बुवर सिंह, गीता पुत्री संजय और सोहन सिंह पुत्र मकान सिंह शामिल हैं, जिनका उपचार सीएचसी बेलेश्वर में चल रहा है। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार 12 लोग सुरक्षित हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के ओवरलोड होने और चालक के नियंत्रण खोने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Select Language

Advertisement