Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में कार की टक्कर से बाइक सवार बागेश्वर के व्यक्ति समेत दो लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शादी की पार्टी से लौट रहे थे घर, हरिद्वार हाइवे पर हुआ रात हुआ हादसा
देहरादून।
यू टर्न पर बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कर कार को सीज कर दिया है। हालांकि, कार चालक के खिलाफ अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार दो लोग माजरी ग्रांट चौक हरिद्वार हाईवे पर यू टर्न लेते हुए फतेहपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हरिद्वार की ओर से तेज गति से आई कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी की दोनों लोग छिटक कर सड़क पर जा गिरे। टक्कर लगने पर एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
डोईवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई बताया कि मृतकों की पहचान वीरम पाल (45) पुत्र नाथूराम निवासी फतेहपुर और हरीश राम (48) पुत्र हयात राम निवासी श्रीकोट बागेश्वर के रूप में हुई है। दोनों शव पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। कोतवाल गुंसाई ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर लालतप्पड़ चौकी में खड़ा करवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी की मौत, जेल में अचानक तबियत खराब और सुशीला तिवारी अस्पताल में तोड़ा दम
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement