Connect with us

देहरादून

बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगने वाले विद्युत विभाग के दो लाइनमैन गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विजिलेंस ने 4500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
देहरादून। बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगने वाले विद्युत विभाग के दो लाइनमैनों को विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ती ने विजिलेंस को टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत की कि उनके मकान को बने हुए 10 साल हो गये हैं।
पहले मकान में बिजली मीटर का कनेक्शन उनके बेटे के नाम पर था। ऐसे में उन्होंने 22 फरवरी को अपने नाम से एक किलोवाट का नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए अपने क्षेत्र के बिजली विभाग कार्यालय में आवेदन किया था।
उन्होंने क्षेत्र के लाइनमैन शशेन्द्र सिंह रावत से संपर्क किया गया तो शशेन्द्र रावत अपने साथी प्रमोद के साथ उनके आवास पर आये। बताया कि आपका कनेक्शन तो निरस्त हो गया तथा दोबारा जल्दी कनेक्शन लगाने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग जा रही है। शिकायत पर विजिलेंस टीम सैक्टर देहरादून ने गोपनीय जांच की तो प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के मदरसे में 400 गज के चार मंजिला मदरसे में ठूंसे मिले 250 छात्र, राज्य बाल आयोग अध्यक्ष के छापे में खुलासा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement