Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल पक्ष को बताया मौत का जिम्मेदार

देहरादून। तेज बारिश के बीच पानी में बहे दोनों लोगों के शव पुलिस ने डील क्षेत्र की नहर से बरामद कर लिए हैं। इनमें एक की पहचान जेब से मिले डेबिट कार्ड से हुई है। जबकि, दूसरे की पहचान डील कर्मचारी के रूप में हुई है। कर्मचारी रात में शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे थे। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि बुधवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हुआ था। रायपुर रोड पर डील फैक्ट्री के पास भी सड़क पर पानी का तेज बहाव था। यहां नाले और सड़क में कोई भेद नहीं हो रहा था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि पानी में दो लोग बह गए हैं।
इनकी तलाश में एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम को लगाया गया। रात के समय डील के पास नहर से एक शव बरामद हुआ था। जेब में एक डेबिट कार्ड रखा हुआ था, जिससे उनकी पहचान सुंदर सिंह (40) पुत्र कुंदन सिंह निवासी हरचावाला, तपोवन, रायपुर के रूप में हुई। देर रात तक पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन दूसरे व्यक्ति का पता नहीं चल पाया।
इसी बीच बृहस्पतिवार को डील फैक्ट्री परिसर की नहर से दूसरे व्यक्ति का शव भी बरामद कर लिया गया। इसकी शिनाख्त अर्जुन सिंह राणा (52) निवासी तुनवाला, रायपुर के रूप में हुई। अर्जुन सिंह राणा सेना से ऑर्नरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से डील फैक्ट्री में नौकरी करते थे। वह बुधवार रात को अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद स्कूटर से घर लौट रहे थे। इसी बीच राणा पानी में बह गए। उनका स्कूटर वहीं सड़क किनारे खड़ा मिला था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह स्कूटर से उतरकर सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे कि इसी बीच पानी के तेज बहाव में फंस गए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›