Connect with us

देहरादून

देहरादून सुद्धोवाला जेल में विचाराधीन दो बंदियों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सुद्धोवाला जिला कारागार में मंगलवार को विचाराधीन दो बंदियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों को दिल का दौरा पड़ा था। कुछ घंटों के अंतराल पर दोनों को तबीयत बिगड़ने पर दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों कैदियों के शव को मोर्चरी में रखवाया है, जहां बुधवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जेलर पवन कोठारी ने बताया कि एक बंदी रणवीर सिंह रावत (45 वर्ष) निवासी ग्राम ढंगू मंदार, घनसाली, जिला टिहरी को 23 जून को वाहन चोरी के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में जेल लाया गया था। रणवीर रावत की पत्नी मंगलवार दोपहर उससे मिलने के लिए भी आई थी। कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जेल प्रशासन ने रणबीर को दून अस्पताल भिजवाया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement