Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश में दो किशोर गंगा में बह गए, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

ऋषिकेश। कुनाऊ गांव के पास गंगा दो किशोर गंगा में बह गए। एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर एक किशोर का शव बरामद कर लिया है। दूसरे किशोर की तलाश जारी है। 
जानकारी के अनुसार, पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दो लोग गंगा में बहे हैं। टीम ने तुरंत माैके पर पहुचंकर सर्च अभियान शुरू किया। दोनों किशोर ईशान बिजलवान(15) और दीपेश रावत(15) यहां 20 बीघा क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसडीआरएफ डीप डायवर मातवर सिंह ने गंगा की गहराई से एक किशोर का शव बरामद किया। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›