Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश में होटल के कमरे में पंखे पर लटका मिला दिल्ली के एक पर्यटक का शव

देहरादून। सीमांत तहसील क्षेत्र के निमगा गांव में सहारनपुर निवासी दो मजदूर पैर फिसलने से 300 मीटर गहरी खाई में गिर गए। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे मजदूर को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसा तब हुआ जब दोनों मजदूर शौच के लिए जा रहे थे।  
राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्यूणी क्षेत्र में कथियाण – दारागढ़ मोटर मार्ग से निमगा कैराड़ लिंक रोड के डामरीकरण कार्य चल रहा है। डामरीकरण कार्य कर रहे दो मजदूर शौच के लिए खेड़ा टिपरीधार पर गए। शौच के दौरान दोनों पैर फिसलने से ठंगार से करीब 300 मीटर गहरी में खाई में जा गिरे। निमगा के ग्राम प्रहरी जयलाल ने राजस्व पुलिस और त्यूणी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। 
थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रावियान ने घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर भेजा। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। राजस्व उप निरीक्षक चिल्हाड़ पीएस चौहान ने बताया कि एक मजदूर खाई में मृत मिला। दूसरा गंभीर रूप से घायल था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›