Connect with us

देहरादून

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दो युवकों की यमुना नदी में डूबने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दोनों युवक सेलाकुई में फैक्ट्री में करते थे काम, शव बरामद
देहरादून।
13 अप्रैल 2024 को CO विकासनगर कोतवाली द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया कि विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत कटापत्थर में दुमेद के पास 02 युवक नदी में डूब गये है, जिनकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल नदी में उतरकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा दोनों युवकों के शवों को बरामद कर नदी से बाहर निकालकर जिला पुलिस का सुपुर्द किया गया। उक्त दोनों युवक सेलाकुई में किसी कंपनी में कार्यरत थे व यहां घूमते हुए नहाने आये हुए थे।
मृतको का विवरण*
01.संदीप राणा S/O दीवान सिंह, उम्र 22 जनपद अल्मोड़ा
02. ऋतिक उपाध्याय, उम्र 23 वर्ष, जनपद पिथौरागढ़

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया चार अप्रैल और वार्ड परिसीमन कार्य 28 अप्रैल से शुरू होंगे
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement