Connect with us

उधमसिंह नगर

खटीमा के हल्दी गांव के दो युवकों की पानी में डूबने से मौत, दोनों जलभराव में फंसे परिवार को बचाने के लिए गए थे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। खटीमा के हल्दी गांव के दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक जलभराव में फंसे परिवार को बचाने के लिए गए थे।
मूसलाधार बारिश के बीच हल्दी गांव में हुए जलभराव में एक परिवार फंसा था। हल्दी निवासी प्रिंस कुमार (18) पुत्र राम कृपाल और सन्नी (20) पुत्र धर्मेंद्र कुमार कुछ युवकों के साथ परिवार को बचाने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों युवक पानी में डूब गए।
सूचना मिलने पर तहसीलदार हिमांशु जोशी राजस्व टीम और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से एसडीआरएफ ने रेस्क्यू के दौरान दोनों युवकों के शव पानी में बरामद किए। दोनों युवक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। विधायक भुवन कापड़ी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement