Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अलमोड़ा: छात्र संघ गठन व क्लस्टर योजना के विरोध में उत्तराखंड छात्र संगठन का आह्वान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। रविवार को हुई उत्तराखंड छात्र संगठन की बैठक में विश्वविद्यालयों में तत्काल छात्र संघ गठन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई, ताकि छात्र राजनीति को नई दिशा मिल सके। बैठक में शिक्षा के बाजारीकरण का विरोध करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा सैकड़ों विद्यालय बंद कर क्लस्टर योजना लागू करने की कड़ी निंदा की गई। संगठन ने इसे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और चिंता जनक कदम बताते हुए कहा कि इससे बालिकाओं की शिक्षा पर गंभीर असर पड़ेगा, हज़ारों शिक्षकों के पद समाप्त होंगे और रोजगार के अवसर घटेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला छिरकिला डैम में गिरी कार, चालक और एक यात्री की मौत, बेटा कूदकर बचा

संगठन ने घोषणा की कि वह छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के साथ मिलकर विद्यालय बचाने के लिए जन आंदोलन करेगा तथा सरकार से आदेश वापस लेने की मांग करेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भावना पांडे ने कहा कि क्लस्टर विद्यालय योजना शिक्षा को बाज़ार के हवाले करने की साजिश है, जो केवल छात्रों ही नहीं, पूरे समाज को प्रभावित करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज का मूलाधिकार है और इसे बचाने के लिए व्यापक जनएकजुटता जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  बीयर की पेटियां ले जा रहा वाहन पलटा, बीयर की बोतलें लूटने टूट पड़े लोग

बैठक में सभी छात्र संगठनों से जनता के विद्यालय बचाने और उत्तराखंड छात्र संगठन को मज़बूत बनाने की अपील की गई। इस दौरान सोनी मेहता, भारतेंदु भाकुनी, हेमा, दीपांशु पांडे, किरन आर्या, जया साह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने इस योजना पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement