Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चौड़ा अच्छा गांव को मिली युवा प्रधान, 22 वर्षीय सेजल उप्रेती करेंगी जनसेवा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौड़ा अच्छा में 22 वर्षीय सेजल उप्रेती ने ग्राम प्रधान पद का चुनाव जीतकर क्षेत्र की सबसे युवा जनप्रतिनिधि बनने का गौरव प्राप्त किया है। सेजल के पिता पूरन उप्रेती एक शिक्षक हैं, और अब उनकी बेटी जनसेवा के क्षेत्र में कदम रख रही है। शिक्षा प्राप्त युवती सेजल का कहना है कि वह पारदर्शी, विकासोन्मुख और जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देंगी। गांव में शिक्षा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का उनका संकल्प है। ग्रामीणों ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement