Connect with us

हल्द्वानी

हृदय गति रुकने से युवक की मौत, आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़(हल्द्वानी)- भारतीय सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ते वक्त अचानक हृदय गति रुकने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ निवासी 18 वर्षीय युवक मनोज रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत रोजाना की तरह भारतीय आर्मी में भर्ती होने के लिए तैयारी में लगा हुआ था, जो कि प्रतिदिन की तरह दौड़ने के लिए निकट ही स्थित मैदान में गया था। तेज गति से दौड़ के दौरान वह अचानक गश खाकर गिर पड़ा, आसपास के साथी युवकों ने उसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना से जहां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दौड़ते समय गिरे उक्त युवक के नाक से अचानक खून बहने लगा, जिसे तुरंत ही सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।

Select Language

Advertisement