Connect with us

उधमसिंह नगर

काशीपुर में महिला अधिवक्ता ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में लिखा कारण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। एक महिला अधिवक्ता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने पुलिस को मृतका द्वारा लिखा सुसाइड नोट दिया। बताया जाता है कि सुसाइड नोट में मृतका ने मानसिक रूप से परेशान होने का जिक्र किया है। उधर घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
आवास-विकास निवासी तेजवीर सिंह की बेटी रेवा सिंह (25) नैनीताल हाईकोर्ट में एक अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस करती थीं। वह बीती 16 अगस्त को घर आई थी। बीते बुधवार की शाम रेवा सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते घर की दूसरी मंजिल के कमरे में पंखे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि घटना के समय घर में माता जसविंदर कौर व बेटी रेवा मौजूद थीं।
रेवा घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में थी। रात लगभग आठ बजे जब मां जसविंदर कौर ऊपर कमरे में गयी, तो देखा रेवा पंखे से लटकी हुई थी। जिस पर उन्होंने अपने बेटे हरतेज सिंह को फोन करके घर बुलाया। दोनों ने मिलकर रेवा को फंदे की रस्सी काट कर उतारा और पास में स्थित निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब परिजन उसे घर ले आए। इसी दौरान किसी ने 112 नंबर पर सूचना दे दी। सूचना मिलने पर टांडा उज्जैन पुलिस चौकी प्रभारी मनोज जोशी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
उधर, पुलिस पूछताछ में पिता ने मृतका द्वारा लिखा एक सुसाइड नोट पुलिस को दिया गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में असमय घटी घटना से कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक रेवा की मौत फांसी लगाने से हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में मानवता शर्मसार: सिडकुल जा रही युवती से कार में गैंगरेप, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement