Connect with us

देहरादून

देहरादून में मुख्यमंत्री के सामने भिड़े कार्यकर्ता, चले लात घूंसे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस और सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं में लात घूंसे चल गए। इससे कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई।
मामला मंगलवार को सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार का है। यहां मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद चल रहा था। जिसके लिए मुख्यमंत्री समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे थे। सभागार के द्वार के पास ही मीडिया कर्मी सीएम से वार्ता कर रहे थे। तभी सभागार से कुछ भाजपा कार्यकर्ता लात-घूंसे चलाते हुए बाहर आए और भगदड़ मच गई। पुलिस ने मारपीट कर रहे कार्यकर्ताओं को परिसर से बाहर खदेड़ दिया।
मुख्यमंत्री ने देखा कि कुछ कार्यकर्ता मारपीट कर रहे हैं। इस पर पुलिस समेत मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने वहां से कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में अपनी मां के साथ आए एक युवक को बार-बार आने-जाने पर कुछ कार्यकर्ताओं ने टोका तो उनकी बहस हो गई। देखते-ही देखते उनमें हाथापाई शुरू हो गई। कुछ कार्यकर्ता उक्त युवक को पीटते हुए बाहर आ गए। युवक की मां उसे बचाने का प्रयास कर रही थी। हालांकि, थोड़ी देर में मामला शांत हो गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement